Skip to main content
  • 4,306 Posts
  • 15,362 Replies
Filter Ideas:
4306 Posts
Premiere Pro में एक सिंपल "Restore Audio" या "Re-link Audio from Source" जैसा फीचर होना चाहिए, ताकि linked क्लिप का डिलीट हुआ ऑडियो एक क्लिक में वापस source से जोड़ा जा सके, बिना पूरा Undo history खोए।Open for Voting

मैं एक वेडिंग वीडियोग्राफर हूं और रोज़ाना Premiere Pro पर काम करता हूं। मुझे एक समस्या का सामना करना पड़ा जो शायद कई एडिटर्स के साथ होती होगी:अगर किसी क्लिप का ऑडियो टाइमलाइन से गलती से डिलीट हो जाए, तो उसे वापस लाना बहुत आसान नहीं है। Undo (Ctrl+Z) सिर्फ तभी काम करता है जब गलती अभी-अभी हुई हो। अगर बीच में कई और स्टेप्स हो चुके हों, तो Undo करने से बाकी सारा काम भी वापस चला जाता है, जो प्रैक्टिकल नहीं है।अभी इसके लिए जो तरीके हैं (जैसे History panel, ओरिजिनल क्लिप को दोबारा Project panel से लाकर मैन्युअली sync करना, या Auto-Save बैकअप से रिकवर करना) काफी लंबे और उलझे हुए हैं, खासकर डेडलाइन के दौरान जब समय की कमी होती है।मेरा सुझाव है कि Premiere Pro में एक सिंपल "Restore Audio" या "Re-link Audio from Source" जैसा फीचर होना चाहिए, ताकि linked क्लिप का डिलीट हुआ ऑडियो एक क्लिक में वापस source से जोड़ा जा सके, बिना पूरा Undo history खोए।उम्मीद है टीम इस पर विचार करेगी। धन्यवाद।